spot_img
Thursday, April 2, 2026
Thursday, April 2, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का तेजी से वैक्सीनेशन

छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है. प्रदेश में 10 दिनों में 50 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है.

छत्तीसगढ़ में 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है. टीकाकरण की शुरूआत के बाद दसवें दिन ही राज्य ने 50 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है. इस दौरान मुंगेली जिले में लक्ष्य के विरूद्ध सबसे ज्यादा 74 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया गया है. दरअसल मुंगेली जिले में अब तक 35 हजार 910 किशोरों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया गया है और राजनांदगांव में कुल लक्ष्य के 65 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण हो चुका है. धमतरी में 64 प्रतिशत तथा बेमेतरा व महासमुंद में 62-62 प्रतिशत बच्चों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है.

50 प्रतिशत बच्चों का हुआ टीकाकरण


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में इस आयु वर्ग के 63 हजार 352 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है. कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए धमतरी में 31 हजार 114, बेमेतरा में 34 हजार 609 और महासमुंद में 40 हजार 295 किशोरों का टीकाकरण हो चुका है. प्रदेश भर में रायपुर जिले में सर्वाधिक 70 हजार 065 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया है. रायपुर ने भी जिले के लिए निर्धारित टीकाकरण का 50 प्रतिशत लक्ष्य छू लिया है.

8 लाख 14 हजार बच्चों को लगाया जा चुका है टीका


प्रदेश भर में अब तक आठ लाख 14 हजार 097 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है. राज्य में इस आयु वर्ग के कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों को टीका लगाया जाना है. केरल में अभी तक 39 प्रतिशत बच्चों का ही टीकाकरण हो पाया है, जबकि छत्तीसगढ़ 50 प्रतिशत कवरेज के साथ उससे आगे निकल गया है. प्रदेश में सभी जिलों में बनाए गए टीकाकरण साइट्स में किशोर-किशोरी उत्साह से पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं. वर्ष 2005, 2006 और 2007 में पैदा हुए किशोरों को इन केंद्रों में टीका लगाया जा रहा है.

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में! लैलूंगा सलखिया क्षेत्र का घना जंगल इन दिनों आग की भेंट चढ़ता...
Latest
धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल... घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना क... जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर - राज्य...