spot_img
spot_img

रायगढ़ माइनिंग विभाग ने चार लाइमस्टोन और एक रेत से भरी वाहन को किया जप्त

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़ माइनिंग विभाग ने चार लाइमस्टोन और एक रेत से भरी वाहन को किया जप्त

चंद्र शेखर जायसवाल

खनिज अधिकारी सिंह के मार्गदर्शन में हुई कार्यवाही

सहायक खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर , खनिज इंस्पेक्टर बबलू पांडे और गढ़पाले ने किया कार्यवाही

रायगढ़/बड़ी दिनों बाद रायगढ़ माइनिंग विभाग की कार्यवाही देखने को मिली है । वैसे तो रायगढ़ माइनिंग विभाग के सभी अधिकारियों को बदल दिया गया है और नए अधिकारी आए हुए हैं , जिसमे योगेंद्र सिंह को खनिज अधिकारी का प्रभार दिया गया है । वही कलेक्टर के निर्देश और खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर एवं खनिज इस्पेक्टर बबलू पांडे व गढ़पाले आज सुबह 3:00 बजे दौरे में निकल पड़े थे । तभी उन्होंने चक्रधर नगर , छातामुड़ा और सहदेवपाली के पास 4 गाड़ियां गिट्टी से लोड होकर आ रही थी , जिसमें ड्राइवर से पूछताछ के दौरान कागजों में अनियमितताएं पाई गई जिसके बाद सभी गाड़ियों को जप्त कर लिया गया है , इसमें एक रेत से भरा गाड़ी भी मिला है । एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाकर बालू की सेलिंग कर रहे थे , जिसकी भनक खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह को मिल चुकी थी । तभी उन्होंने टीम गठित कर निरीक्षण करने के लिए भेजे हुए थे , जिसमें खनिज विभाग की टीम ने पांच गाड़ियों पर कार्यवाही कर दी है ।
वैसे तो सूत्रों के अनुसार अभी कार्यवाही सिर्फ चालू हुई है , आगे बहुत बड़ी कार्यवाही हो सकती है । ट्रांसपोर्टर और क्रेशर मालिक हो जाएं सावधान , क्योंकि रायगढ़ जिले में प्रभार ले चुके हैं योगेंद्र सिंह । अब चाहे रेत की गाड़ियां हो या गिट्टी की इनकी नजरों से बच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है । वैसे तो चर्चा यह भी है कि जितने भी अधिकारी रायगढ़ जिले में आए हुए हैं , तेज तर्रार नजर आ रहे हैं । बाकी आगे देखना होगा कि माइनिंग विभाग किस कदर कहर बरसाती है । वैसे तो माइनिंग विभाग ने जिन गाड़ियो पर कार्यवाही किया है उसमें एक टेलर को देखा जाए तो डाला से कई फीट ऊपर लाइमस्टोन लोड नजर आ रहा है ।

इन गाड़ियों पर की गई है कार्यवाही

सीजी 13 ए एस 7934 रेत से भरा हुआ मिला , सीजी 13 3150 चूना पत्थर , सीजी 13 ए एस 3781 चुना पत्थर , सीजी 10 बी एच 1206 और सीजी 13 एल 1611 पर कार्यवाही की गई ।

क्या कहते हैं खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह

जब हमारे संवाददाता हेमेंद्र जायसवाल ने चर्चा किया तो उन्होंने बताया कि सभी वाहनों को गौण खनिज अधिनियम 15 के नियम 71 के तहत कार्यवाही की गई है । इन गाड़ियों में कई अनियमितताएं मिली है इसीलिए गाड़ियों को सुरक्षार्थ हेतु चक्रधर नगर थाने में खड़ा करा दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है । अगर जो भी अवैध परिवहन करेगा उस पर माइनिंग विभाग द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...