मनीषा गोंड ने लैलूँगा विधायक पर लगाया निष्क्रियता का आरोप

मनीषा गोंड ने लैलूँगा विधायक पर लगाया निष्क्रियता का आरोप

क्षेत्र में अपेक्षा के अनुरूप नही हो रहे जनहित कार्य – पुर्व प्रत्याशी


विधानसभा चुनाव को एक वर्ष बीत चुके हैं ऐसे में सभी विधायकों के कार्यों की विवेचना अलग अलग स्तर पर हो रही है। पुर्व चुनाव में कांग्रेस के पाले से सत्ता हथियाने में कामयाब रही बीजेपी के सामने तो और भी कई चुनौतियां हैं जो पूर्ववर्ती सरकार के कामकाज के साथ नए घोषणाओं की भी जिम्मेदारी है।
इन्हीं सब मुद्दों पर जोगी कांग्रेस से लैलूंगा की पूर्व प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा गोंड जी ने लैलूंगा विधायिका श्रीमती विद्यावती पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिन भरोसे के साथ क्षेत्र की जनता ने उन्हें समर्थन देते हुए अपना प्रतिनिधि चुना वो अब तक सार्थक साबित होता नही दिखता। क्षेत्र में सड़कों की बदहाली छिपी नही है चाहे मुख्य मार्ग का हो अथवा गली मोहल्लों का किसी भी स्तर पर विकास कार्य ठप्प पड़ा हुआ है।
लैलूंगा की जनता छोटी छोटी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर सड़क पर उतर रही है जिस पर विधायक भी मौन साधे हुए हैं जो उनकी निष्क्रियता एवम जनता विरोधी चेहरे को दर्शाती है।
क्षेत्र में दर्जनों कंपनियां स्थापित हैं यदि विधायक महोदय चाहती उक्त कंपनी के सीएसआर मद से बड़े बड़े कार्य सहित रोजगार मुहैया कराया जा सकता है परंतु कंपनी के विपरीत रवैया को विधायक जी का मौन समर्थन प्राप्त होता प्रतीत होता है।
मनीषा गोंड जी ने प्रेस के माध्यम से लैलूंगा विधायिका जी पर आरोप लगाते हुए निवेदन भी किया है की जिस भरोसे के साथ जनता ने आपको अपना प्रतिनिधि बनाकर प्रदेश के सबसे बड़े पंचायत में भेजा है उसका निर्वहन करते हुए क्षेत्र के जनहितैषी कार्यों पर जोर देना चाहिए साथ ही सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध के साथ क्षेत्र की महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाना चाहिए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रयागराज से बिलासपुर जाने के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कवर्धा। इलाहाबाद से बिलासपुर जा रही एक यात्री बस में सफर के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड$कंप मच गया।...

CHHATTISGARH NEWS

बीजापुर कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सामुदायिक सहभागिता पर दिया जोर

बीजापुर। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप ने बीजापुर को विकास की राह पर अग्रसर करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष...

RAIGARH NEWS

सुशासन तिहार 2026: घरघोड़ी जनसमस्या निवारण शिविर में 900 से अधिक आवेदन प्राप्त

कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, प्रशासनिक अमला पहुंचा आमजन के बीचविभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को...