spot_img
spot_img

बड़ी खबर : नगर में कांग्रेस की पकड़ मजबूत, सोमदेव मिश्रा का सघन जनसंपर्क अभियान से विपक्षी खेमे में बढ़ी बेचैनी।

spot_img
spot_img
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

नगर में कांग्रेस की पकड़ मजबूत, सोमदेव मिश्रा का सघन जनसंपर्क अभियान से विपक्षी खेमे में बढ़ी बेचैनी।

रायगढ़/ घरघोड़ा नगर में कांग्रेस की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है, और इसका बड़ा श्रेय जाता है पार्टी के प्रत्याशी सोमदेव मिश्रा को, जो सघन जनसंपर्क अभियान के जरिए जनता के बीच अपनी पैठ बना रहे हैं। उनके अभियान ने विरोधियों की गणित बिगाड़ दी है, जिससे चुनावी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।

सीधा-साधा व्यक्तित्व, भरोसेमंद छवि…
सोमदेव मिश्रा की सहजता और सादगी मतदाताओं को आकर्षित कर रही है। जनता उन्हें एक ईमानदार और जमीनी नेता के रूप में देख रही है, जो आम लोगों के मुद्दों को समझते हैं और समाधान की दिशा में प्रयासरत हैं।

जनता से सीधा संवाद, भरोसा बढ़ा
नगर के प्रत्येक क्षेत्र में उनके व्यापक जनसंपर्क अभियान से मतदाताओं में विश्वास और उत्साह देखा जा रहा है। मिश्रा जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं, जिससे वे लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को न केवल समझ रहे हैं, बल्कि समाधान का भरोसा भी दे रहे हैं।

विपक्षी खेमे में बेचैनी…
सोमदेव मिश्रा की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी खेमे में हलचल मच गई है। उनके लगातार बढ़ते जनसमर्थन से विपक्ष के समीकरण गड़बड़ा रहे हैं और मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

क्या नगर में कांग्रेस की वापसी तय?…
सोमदेव मिश्रा के सघन जनसंपर्क और उनकी ईमानदार छवि को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वे चुनावी मुकाबले में मजबूत स्थिति में हैं। अगर यह लहर जारी रही, तो कांग्रेस नगर में एक बार फिर अपनी जीत दर्ज कर सकती है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोटिया परिवार छिंदपुर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मां कात्यायनी की महिमा का हुआ वर्णन व भाजपा नेता चुलेश्वर राठौर ने...

कोरबा । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छिंदपुर में गोटिया परिवार द्वारा राम सिंह राठौर की धर्मपत्नी रजनी देवी राठौर के निवास स्थान...

CHHATTISGARH NEWS

गोटिया परिवार छिंदपुर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मां कात्यायनी की महिमा का हुआ वर्णन व भाजपा नेता चुलेश्वर राठौर ने...

कोरबा । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छिंदपुर में गोटिया परिवार द्वारा राम सिंह राठौर की धर्मपत्नी रजनी देवी राठौर के निवास स्थान...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...