spot_img
spot_img

ग्राम झरियापाली में अवैध शराब की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस की छापेमारी, 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

ग्राम झरियापाली में अवैध शराब की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस की छापेमारी, 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

     रायगढ़, 03 फरवरी। घरघोड़ा पुलिस ने आज 3 फरवरी 2025 को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम झरियापाली में मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामकिंकर को सूचना मिली थी कि गांव का सूरज उर्फ सुरेश सोनवानी भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
            गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सूरज उर्फ सुरेश सोनवानी (35 वर्ष) निवासी ग्राम झरियापाली, थाना घरघोड़ा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक जरेकिन में भरे 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
        इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और आरक्षक शेखर चंद्राकर, भानु प्रताप चंद्रा तथा दिनेश कुमार सिदार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोटिया परिवार छिंदपुर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मां कात्यायनी की महिमा का हुआ वर्णन व भाजपा नेता चुलेश्वर राठौर ने...

कोरबा । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छिंदपुर में गोटिया परिवार द्वारा राम सिंह राठौर की धर्मपत्नी रजनी देवी राठौर के निवास स्थान...

CHHATTISGARH NEWS

गोटिया परिवार छिंदपुर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मां कात्यायनी की महिमा का हुआ वर्णन व भाजपा नेता चुलेश्वर राठौर ने...

कोरबा । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छिंदपुर में गोटिया परिवार द्वारा राम सिंह राठौर की धर्मपत्नी रजनी देवी राठौर के निवास स्थान...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...