पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बायोपिक फिल्म में बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो बचपन का किरदार निभाएंगे,

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर राजश्री प्रोडेक्शन द्वारा पहली बायोपिक फिल्म बनाने जा रहा है जिसमें अजीत जोगी के बचपन का किरदार बचपन का प्यार फेम सहदेव निभा रहा है जिसको लेकर प्रोडेक्शन टीम के साथ सहदेव की बातचीत पुरी हो गई है। आगामी 25 जनवरी को शूटिंग शुरू हो सकती है। सहदेव सड़क हादसे में घायल हो गए थे लेकिन अब ठीक होकर घर लौट आए है।जिले के छिन्दगढ़ ब्लाक से सात किमी दूर उरमापाल गांव निवासी सहदेव दिरदो जो कि बचपन का प्यार गाने में काफी हिट हुआ। सिंगर बादशाह के साथ एलबम करने के बाद अब पहली बार फिल्म करने जा रहा है। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर एक बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। जिनका बचपन का रोल सहदेव अदा करेंगे जिसको लेकर सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं।

रायपुर में राजश्री प्रोडेक्शन हाउस की टीम ने सहदेव व उनके पिता के साथ मुलाकात कर दी। सुत्रों की माने तो इस फिल्म में सहदेव का रोल करीब 25 मिनट का रहेगा, जो कि अजीत जोगी के बचपन का रोल अदा करेगा। उनके स्कूल और अन्य घटनाओं का जिक्र होगा। इस रोल के लिए प्रोडेक्शन हाउस को एक ऐसे ही बच्चे की तलाश थी, जो सहदेव ने पूरी कर ली। इधर सहदेव भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

भले ही सहदेव शर्मिला है, लेकिन कैमरे के सामने खुलकर एक्टिंग करता है। इसलिए प्रोडेक्शन हाउस की टीम ने सहदेव का एक छोटा सा इंटरव्यू भी लिया, जिसमें वो फिट हो गया। बाताया जाता है कि आगामी 25 जनवरी को इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पहले आइएएस और कलेक्टर भी रह चुके हैं। इधर सड़क हादसे में घायल सहदेव पूरी तरह ठीक होकर घर लौट आए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बायोपिक फिल्म में सहदेव को रोल मिला है। रोल को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब शूंटिग का इंतजार है साथ ही इस रोल को लेकर सहदेव काफी उत्साहित है। पिंटु मानिकपुरी सहयोगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

CHHATTISGARH NEWS

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...