spot_img
spot_img

Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई
वर्दी की आड़ में गुंडागर्दी ,थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार… पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

घरघोड़ा पुलिस की बर्बरता उजागर! वायरल आवेदन बना चर्चा का विषय

बिना कारण पिटाई, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

घरघोड़ा, रायगढ़। जनता की रक्षा का दायित्व निभाने वाली पुलिस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस द्वारा की गई अमानवीय पिटाई की शिकायत आवेदन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना 20 जनवरी 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। ग्राम ढोरम निवासी उत्तरा निषाद अपने मित्र भूषण के घर के पास टेरम इलाके में बैठा था, तभी पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। शराब की तलाशी के नाम पर पुलिस ने पहले पूछताछ की, लेकिन जब कुछ संदिग्ध नहीं मिला, तो उत्तरा निषाद और उसके साथी सुमन पर पुलिस ने अपना गुस्सा निकाल दिया।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जमीन पर गिराकर घसीटा और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। शरीर पर अब भी पिटाई के गहरे निशान मौजूद हैं। सवाल यह उठता है कि क्या कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली पुलिस को इस तरह आम नागरिकों पर अत्याचार करने का अधिकार है?

क्या घरघोड़ा पुलिस बन चुकी है अत्याचारी?

यह कोई पहली घटना नहीं है जब घरघोड़ा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अक्सर गरीब और कमजोर तबके को निशाना बनाती है और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करती है। कई बार बिना किसी ठोस आधार के लोगों को परेशान किया जाता है, जिससे पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल होती जा रही है।

पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है और लोग पुलिस की इस बर्बरता के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।

प्रशासन की भूमिका पर उठते सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा? प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा, या फिर यह घटना भी सिर्फ एक और मामला बनकर रह जाएगी? जनता को उम्मीद है कि इस बार कानून के रखवाले अपने ही कानून की मर्यादा बनाए रखेंगे और दोषियों पर उचित कार्रवाई होगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Horoscope Today: 16 अक्टूबर 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार

आज किसी को करियर में नए अवसर मिलने की उम्मीद, तो किसी को आर्थिक फैसलों में बरतनी होगी सावधानी; जानिए नौकरी, कारोबार, प्रेम, परिवार...

CHHATTISGARH NEWS

Horoscope Today: 16 अक्टूबर 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार

आज किसी को करियर में नए अवसर मिलने की उम्मीद, तो किसी को आर्थिक फैसलों में बरतनी होगी सावधानी; जानिए नौकरी, कारोबार, प्रेम, परिवार...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...