spot_img
spot_img

तांबा तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार , भेजा गया रिमांड पर

spot_img
spot_img
spot_img

तांबा तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार , भेजा गया रिमांड पर

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड बिलासपुर के अंतर्गत घरघोड़ा-धरमजयगढ़ के मध्य रेल विद्युतीकरण निर्माण क्षेत्र से की गई थी तांबा चोरी….

चंद्र शेखर जायसवाल

घरघोड़ा /अमर स्तंभ प्रार्थी हेमंत कुमार राउत पिता अनिरूद्ध राउत उम्र 57 वर्ष सा. ग्राम जनहा थाना पानीकोहली जिला जाजपुर (उडिसा) हा.मु. दुर्गा मंदिर पास संजय दर्शन के किराये का मकान घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि हमारी कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड बिलासपुर के अंतर्गत घरघोड़ा-धरमजयगढ़ के मध्य रेल विद्युतीकरण का काम चल रहा है। कि दिनांक 04.09.2022 से दिनांक 15.09.2022 के मध्य ग्राम चारभांठा एवं टेरम के मध्य रेल्वे लाईन के उपर लगे विद्युत तांबा तार कीमति 48000रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्र. 410/2022 धारा 379 भा.द.वि. कायम कर विवेचना माल मुल्जीम पतासाजी में लिया गया। माल मुल्जीम पतासाजी दौरान मुखबीर की सूचना संदेही/आरोपी (1) श्रवण कुमार धनुहार पिता टीकेबाबू धनुहार उम्र 22 वर्ष (2) अजय धनुहार उर्फ पेटु पिता भीम धनुहार उम्र 20 वर्ष (3) रामप्रसाद धनुहार उर्फ जेठु पिता भागीरथी धनुहार उम्र 28 वर्ष सभी सा. बनई (धनुहारपारा), थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को हिरासत में लेकर तलबशुदा गवाहों के समक्ष पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार कर अपहृत संपत्ति को चोरी करना बताये। आरोपियों का पृथक-पृथक मेमोरंडम कथन तैयार किया गया। आरोपी श्रवण कुमार धनुहार द्वारा पेश करने पर 05 किलोग्राम तांबा तार एवं घटना में प्रयुक्त का लोहे का टंगिया, आरोपी अजय धनुहार उर्फ पेटु द्वारा पेश करने पर 04 किलोग्राम तांबा तार एवं आरोपी रामप्रसाद धनुहार उर्फ जेठु द्वारा पेश करने पर 05 किलोग्राम तांबा तार जुमला 14 किलोग्राम तांबा तार कीमति 5600रू. एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे का टंगिया को गवाहों के समक्ष वजह सबूत में मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों का पहचान पंचनामा तैयार कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...