spot_img
spot_img

जनपद पंचायत लैलूंगा के नए सीईओ सनत नायक का सचिव संघ ने किया स्वागत

spot_img
spot_img
spot_img

जनपद पंचायत लैलूंगा के नए सीईओ सनत नायक का सचिव संघ ने किया स्वागत

लैलूंगा।जनपद पंचायत लैलूंगा के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री सनत नायक का सचिव संघ द्वारा सौजन्य मुलाकात कर भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह जनपद कार्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ सचिव संघ के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं।

सचिव संघ के प्रतिनिधियों ने श्री नायक को जनपद पंचायत की विभिन्न योजनाओं और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, पंचायत स्तर पर आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जनपद पंचायत में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

सीईओ श्री सनत नायक ने सचिव संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत के विकास और जनहित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सचिव संघ के साथ मिलकर टीम भावना से कार्य करने की बात कही और सभी को सहयोग और समर्पण की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर कई पंचायत सचिव और जनपद पंचायत के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS