spot_img
spot_img

नगर में निकली भव्य रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए जिपं उपाध्यक्ष दीपक सिदार

spot_img
spot_img
spot_img

नगर में निकली भव्य रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए जिपं उपाध्यक्ष दीपक सिदार

लैलुंगा– हिन्दू एकता मंच के तत्त्वाधान में आयोजित राम नवमी के पावन अवसर पर नगर में रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई  शोभा यात्रा में  हजारों की संख्या में रामभक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर की गलियों और मुख्य मार्गों पर राम भक्तों की मौजूदगी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह राम नाम का संकीर्तन हुआ और वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार अपने समर्थकों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए और नगर वासियों को रामनवमी की शुभकामना दी। रामनवमी शोभा यात्रा के प्रथम वर्ष से ही दीपक सिदार कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।  शोभा यात्रा में डीजे,ढोल-नगाड़ा,पटाखे और आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं रामलला की अद्भुत झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा के मार्ग पर भक्तों ने पुष्प वर्षा की और स्वागत के लिए तोरण द्वार सजाए गए। इस धार्मिक आयोजन में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए।शोभा यात्रा के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन को सफल बनाने में हिंदू एकता मंच के सदस्यों और नगरवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।राम नवमी के आयोजन ने नगर को एक भक्ति के रंग में रंग दिया, जहां हर गली, हर कोना राम नाम से  राममय नजर आया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS