spot_img
spot_img

लैलूंगा में उत्कर्ष योग शिविर का सफल आयोजन: बच्चों में दिखा सकारात्मक बदलाव

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा में उत्कर्ष योग शिविर का सफल आयोजन: बच्चों में दिखा सकारात्मक बदलाव

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा: गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के अंतर्गत आयोजित उत्कर्ष योगा कार्यक्रम का सफल आयोजन लैलूंगा में किया गया। यह कार्यक्रम 8 से 13 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें नगर के सभी वर्गों से बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस योग शिविर में बच्चों को योग, ध्यान, ग्रुप प्रोसेस, खेल और प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास की दिशा में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को तनाव मुक्त जीवनशैली, बेहतर याददाश्त, आत्मविश्वास, टीम वर्क, सेवा भाव और नैतिक मूल्यों से जोड़ना था।

बच्चों के अभिभावकों से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार इस कार्यक्रम के बाद बच्चों में सकारात्मक मानसिक बदलाव देखने को मिला है। बच्चों में एक नई ऊर्जा, अनुशासन और सेवा की भावना उत्पन्न हुई है। कई अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को दोबारा आयोजित करने की इच्छा जताई है ताकि और अधिक बच्चे इसका लाभ ले सकें।

इस सफल आयोजन के लिए समिति की ओर से नगरवासियों का हार्दिक आभार प्रकट किया गया, जिन्होंने आयोजकों पर विश्वास जताया और अपने बच्चों को इस क्लास में सम्मिलित किया। समिति ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन बच्चों के समग्र विकास हेतु लगातार किए जाएंगे।

उत्कर्ष योगा जैसे कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं, जिससे वे एक अच्छे नागरिक के रूप में समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS