spot_img
spot_img

लैलूँगा : ईंट भट्टे के पास महिला की मिली लाश  , पुलिस जाँच मे जुटी

spot_img
spot_img
spot_img

ईंट भट्टे के पास महिला की मिली लाश  , पुलिस जाँच मे जुटी

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा थाना क्षेत्र मे संचालित ईंट भट्ठा के गड्ढे में महिला की लाश मिली है। बाॅडी मिट्टी से सना हुआ था। घटना में हत्या की आशंका की जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जूट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम झारमुड़ा की रहने वाली शारदा मांझी 42 साल व उसका पति बिसाहू मांझी करीब डेढ़ माह से ग्राम सलखिया के ईंट भट्ठा में काम करते थे। कल दोनों पति-पत्नी अपने गांव के खेत में तेंदूपत्ता को कोई तोड़े नहीं, इसलिए उसे देखने गए थे। वहां से जब वापस ईंट भट्ठा के लिए लौटे तो रास्ते में उसका पति कहीं रूक गया और शारदा अकेले ईंट भट्ठा पहुंची। जहां कुछ देर बाद जब बिसाहू वहां गया, तो उसने देखा कि ईंट भट्ठा के गड्ढे में उसकी पत्नी औंधे मुंह पड़ी है। इसके बाद उसने मामले की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। तब सभी वहां पहुंचे और सरपंच व डायल 112 को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, तो पता चला कि उसके पीठ में चोट के निशान व हाथ की कलाई में सूजन है। ऐसे में प्रांरभिक जांच में हत्या की आशंका की गई। जहां आज फोरेंसिक टीम द्वारा जांच करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है पुलिस ने मर्ग कायम कर पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS