spot_img
spot_img

बरघाट में अवैध शराब बेचते युवक को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, 8 लीटर महुआ शराब, शराब बिक्री रकम जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

बरघाट में अवैध शराब बेचते युवक को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, 8 लीटर महुआ शराब, शराब बिक्री रकम जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

            5 मई 2025, रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बरघाट में एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के निर्देशन में पुलिस टीम ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मेन रोड किनारे दबिश दी, जहां एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचते मिला। पुलिस की अचानक कार्रवाई से खरीदार तितर-बितर हो गए जबकि आरोपी मुकेश चौहान (33 वर्ष), निवासी ग्राम कुडुमकेला नवाडीह, को मौके से पकड़ा गया।
             पूछताछ में आरोपी ने 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बिक्री की रकम 180 रुपये पुलिस को गवाहों के समक्ष बरामद करायी । जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 1200 रुपये है। आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),  34(ख) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनीता कादयान, आरक्षक प्रेम सिंह राठिया और दिलीप कुमार साहू की प्रमुख भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS