WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बड़ा धमाका : जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान: पहले दिन 134 लीटर महुआ शराब व 56 पाव देशी प्लेन शराब, एक बाइक जप्त, 12 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान: पहले दिन 134 लीटर महुआ शराब व 56 पाव देशी प्लेन शराब, एक बाइक जप्त, 12 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

1 जून, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर शनिवार व रविवार को जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के तहत कुल 134 लीटर कच्ची महुआ शराब और 56 पाव देशी प्लेन शराब की जप्ती की गई है। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई-
      कोतरारोड थाना में आरोपी राज कुमार मुण्डा से 20 लीटर महुआ शराब (₹2,000) बरामद की गई।
       जुटमिल थाना क्षेत्र में आरोपी जगतराम सतनामी के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹2,800) जब्त की गई।
      भूपदेवपुर थाना में आरोपी योग प्रसाद राठिया से 10 लीटर महुआ शराब (₹1,000) बरामद हुई।
       छाल थाना में आरोपी जयकिशन चौहान उर्फ जय से 6 लीटर महुआ शराब (₹600) जब्त की गई।
      खरसिया थाना में दो अलग-अलग मामलों में आरोपी संजय कुमार डनसेना से 10 लीटर (₹2,000) और आरोपी दुष्यंत पटेल से भी 10 लीटर महुआ शराब (₹2,000) जब्त हुई।
       पूंजीपथरा थाना में आरोपी राधेश्याम श्रीवास से 15 लीटर (₹1,500), आरोपी श्रवण कुमार उरांव से 6 लीटर (₹600), तथा आरोपिया करमेत भगत से 10 लीटर महुआ शराब (₹1,000) जब्त की गई।
        चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में की गई तीन कार्रवाइयों में कुल 23 लीटर महुआ शराब और 56 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई।
सुकरू उरांव से 8 लीटर (₹800), शंकर सतनामी से 15 लीटर (₹3,000) महुआ शराब और परमेश्वर सतनामी से 56 पाव देशी प्लेन शराब (₹5,040) व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (₹25,000) जब्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹30,040 रही।
             इन सभी मामलों में संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया।
            अभियान में थाना प्रभारियों के साथ उनके स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात में नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन48 घंटे में 18 किलो से अधिक गांजा और नशीले इंजेक्शन-टेबलेट बरामद, 7 आरोपी...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़        रायगढ़, 20 अगस्त 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS