रायगढ़ में बदमाशों की धरपकड़ : कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में पुलिस का ताबड़तोड़ कॉबिंग गश्त, 102 संदिग्ध, फरार आरोपी और वारंटी गिरफ्तार

spot_img

रायगढ़ में बदमाशों की धरपकड़ : कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में पुलिस का ताबड़तोड़ कॉबिंग गश्त, 102 संदिग्ध, फरार आरोपी और वारंटी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़ 4 जून, 2025 । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने हेतु आज सुबह जिला मुख्यालय में एक संगठित और व्यापक कॉबिंग गश्त अभियान चलाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के नेतृत्व में डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह, शहर के छह थाना प्रभारियों, रक्षित केंद्र के रिजर्व बल और थाना स्टाफ की संयुक्त टीमों ने कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी।

           गश्त के दौरान निगरानी बदमाशों की सघन जांच की गई तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं की तस्दीक कर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत पुलिस ने कुल 102 संदिग्धों और फरार वारंटियों को हिरासत में लिया है। इनमें से 25 व्यक्तियों को धारा 170, 126, 135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है। इसके अतिरिक्त 52 संदिग्धों पर धारा 126, 135 व 128 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।
            पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 6 वारंटियों को भी दबोच लिया है, वहीं एक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। चक्रधरनगर क्षेत्र से दो संदिग्धों के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिस पर आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। मारपीट के पांच मामलों में फरार 10 आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई है।
            इसके अतिरिक्त अवैध शराब संग्रहण और बिक्री की मुखबिर सूचना पर छापामार कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान दो संदिग्ध नाबालिग भी मिले हैं, जिन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
            इस अभियान में कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, चक्रधरनगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला, थाना प्रभारी जूटमिल प्रशांत राव, पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी पुसौर रामकिंकर यादव सहित संबंधित थानों का बल, रिजर्व बल व विशेष टीमें शामिल रहीं। जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने के लिए पुलिस ऐसे अभियान आगे भी जारी रखेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

CHHATTISGARH NEWS

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

RAIGARH NEWS

पुसौर में प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार — रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लुटेरों की...

सुनियोजित तरीके से प्रोफेसर को बनाया बंधक, चाकू की नोक पर हासिल किए UPI पासवर्ड; खाते से रकम ट्रांसफर कराकर की लूटएसएसपी शशि मोहन...