spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

शादी घर में मारपीट, युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, लैलूँगा के आमापाली की घटना… पढ़िए पूरी खबर

शादी घर में मारपीट, युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, लैलूँगा के आमापाली की घटना

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


  रायगढ़, 15 जून 2025 — लैलूंगा थाना क्षेत्र के आमापाली गांव में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात शादी समारोह की रात उस समय हुई जब पीड़ित युवक अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
         घटना 9 जून 2025 की रात  की है। प्रार्थी लाल कुमार चौहान ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लोग अपनी छोटी बहन के विदाई समारोह में व्यस्त थे। उसी दौरान उसका चचेरा भाई भानूप्रताप चौहान अपने साथी अजय चौहान के साथ घर जा रहा था। रास्ते में गांव का विद्यानंद राठिया बिना किसी कारण अश्लील गालियां देने लगा। जब विरोध किया गया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू जैसे धारदार हथियार से पेट  और गर्दन के पीछे हमला कर दिया। हमले के बाद घायल भानूप्रताप को तत्काल इलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया।
           पुलिस ने शिकायत पर तत्काल अपराध क्रमांक 158/25 दर्ज कर BNS की धारा 109 के तहत मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ की। जांच में आरोपी विद्यानंद राठिया (उम्र 34 वर्ष, निवासी आमापाली) को हिरासत में लेकर जब मेमोरण्डम कथन लिया गया तो उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी के घर से वारदात में प्रयुक्त चाकूनुमा तीखा हथियार भी बरामद किया गया है जिसे उसने खुद पेश किया।
          लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के विधिक कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले को पूर्व नियोजित हमला मानते हुए जांच को गहराई से आगे बढ़ा रही है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से ‘चावल उत्सव’ की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा यह विशेष अभियान 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक...
Latest
प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 मही... ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परी... छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐत... महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल…. भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत...