एक्टिवा में शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार, 60 पाव अंग्रेजी और देशी शराब बरामद, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

spot_img

एक्टिवा में शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार, 60 पाव अंग्रेजी और देशी शराब बरामद, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 21 जून 2025 अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने कल 20 जून को एक युवक को एक्टिवा स्कूटर में शराब ले जाते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 30 पाव अंग्रेजी और 30 देशी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
               जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि गांधीनगर निवासी रजत महिलाने अपने काले रंग के एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 13 BB 9041 में अवैध शराब लेकर सारंगढ़ बस स्टैंड शराब दुकान गया है और अवैध बिक्री के लिए शराब ला रहा है। सूचना एवं थाना प्रभारी के निर्देशन पर उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सतीश पाठक तथा आरक्षक लकेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण उरांव की टीम ने दुर्गा चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।
                पुलिस जांच में रजत महिलाने के कब्जे से 30 पाव गोवा व्हिस्की और 30 पाव देशी प्लेन शराब, कुल कीमत लगभग 6000 रुपये पाई गई। आरोपी शराब परिवहन और रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है, को भी जप्त किया है।
             आरोपी रजत कुमार महिलाने, पिता स्वर्गीय मदन लाल महिलाने 24 साल गांधीनगर जूटमिल के विरुद्ध थाना जूटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

CHHATTISGARH NEWS

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

RAIGARH NEWS

पुसौर में प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार — रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लुटेरों की...

सुनियोजित तरीके से प्रोफेसर को बनाया बंधक, चाकू की नोक पर हासिल किए UPI पासवर्ड; खाते से रकम ट्रांसफर कराकर की लूटएसएसपी शशि मोहन...