बंद कमरे में शिक्षिका की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बंद कमरे में शिक्षिका की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 जूनाडीह में उस समय सनसनी फैल गई जब एक शिक्षिका की लाश उसके ही कमरे में फाँसी पर झूलती मिली। मृतिका की पहचान ललिता गोस्वामी पिता मनोहर गिरी गोस्वामी (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डीएवी गुरुकुल कुंजारा स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून की दोपहर स्कूल से लौटने के बाद ललिता अपने कमरे में चली गई थीं। देर शाम जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा, तो उनका शव कमरे की म्यांर (कड़ी) से फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल लैलूंगा थाना को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है, हालांकि शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

वहीं, परिजन इस मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि साजिशन हत्या मान रहे हैं। उनका कहना है कि ललिता मानसिक रूप से मजबूत थी और किसी भी प्रकार की पारिवारिक या व्यक्तिगत परेशानी में नहीं थी। उन्होंने मामले की गहराई से जाँच की माँग की है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है, लेकिन शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर के शिल्पहरी-पोड़ी क्षेत्र में अवैध बोर खनन जारी, एक ही गाड़ी नंबर कई जगह सक्रिय

| ग्राम शिल्पहरी, पोड़ी, बिलासपुर*बिलासपुर  जिले के शिल्पहरी, पोड़ी तथा बिल्हा क्षेत्र में अवैध बोर खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...