spot_img
spot_img

घरघोड़ा : प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण करने पहुँचे तहसीलदार, हितग्राहियों को दिए आवश्यक निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण करने पहुँचे तहसीलदार, हितग्राहियों को दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

घरघोड़ा, रायगढ़:  प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करने के उद्देश्य से तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ग्राम पंचायत भेंड्रा के अलावा कपाटडेरा और प्रेम नगर पहुँचे । इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों और गांवों में जाकर आवास निर्माण की गुणवत्ता, निर्माण की प्रगति और हितग्राहियों से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने हितग्राहियों से सीधा संवाद करते हुए आवास निर्माण में आ रही किसी भी प्रकार की अड़चनों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप हो और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

तहसीलदार गुप्ता ने जनपद पंचायत में आवास अधिकारी लम्बोदर चंद्रा पंचायत सचिव सुश्री गंगा राठिया को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे कि आवास निर्माण कार्य में गति लाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुँचना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के पश्चात तहसीलदार ने बताया कि शासन की मंशा है कि हर गरीब परिवार को पक्का आवास उपलब्ध हो और इसके लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: लैलूंगा के कोडासिया में दवा दुकान की आड़ में कथित क्लिनिक संचालन का आरोप, पाइल्स के ऑपरेशन के दावे पर उठे सवाल

Kodasia News: हाईस्कूल चौक स्थित प्रतिष्ठान में इलाज और चिकित्सकीय योग्यता को लेकर सवाल, स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच कराने की मांग लैलूंगा/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS