spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

आधार अपडेशन हेतु ग्राम पंचायतों में लगेगा कैंप

जिला पंचायत सीईओ ने आधार ऑपरेटरों की ली बैठक, प्रगति लाने के दिए निर्देश

आधार अपडेशन हेतु ग्राम पंचायतों में लगेगा कैंप

जिला पंचायत सीईओ ने आधार ऑपरेटरों की ली बैठक, प्रगति लाने के दिए निर्देश

रायगढ़, 11 अगस्त 2025/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुलभ रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी सेक्टरों के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में आधार अपडेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिले के 54 आधार ऑपरेटरों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीईओ ने प्रत्येक ऑपरेटर को शिविर में आवश्यक संसाधनों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और प्रतिदिन कम से कम 50 आधार अपडेशन कार्य पूर्ण करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद सीईओ को भी आधार अपडेट अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और ऑपरेटरों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों एवं स्थानीय अमलों का सहयोग उपलब्ध कराने को कहा।
         गौरतलब है कि वर्तमान में महतारी वंदन योजना सहित कई योजनाओं में लाभ वितरण के लिए आधार अपडेशन अनिवार्य है। साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों का आधार अपडेट एवं फेस कैप्चर कार्य भी किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों को मिल सके। जिला पंचायत सीईओ श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, छूटे हुए सभी हितग्राहियों को शिविर में लाने और निर्धारित 15 दिवस के भीतर ठोस प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार अपडेशन कार्य में लापरवाही या प्रगति न दिखने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

खाद माफियाओं पर कृषि विभाग का छापा! खरीफ 2026-27 से पहले लैलूँगा में मची हड़कंप

लैलूंगा। आगामी खरीफ सीजन 2026-27 को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। किसानों को समय पर और सही...
Latest
खाद माफियाओं पर कृषि विभाग का छापा! खरीफ 2026-27 से पहले लैलूँगा में मची हड़कंप ... विश्व स्वास्थ्य दिवसस्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें- मुख्यमंत्री विष्णु देव... मुख्यमंत्री साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुला... इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी में गाय के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद बज... बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लू... CG : जल विभाग में कुर्सियों का बदलाव, शंकर ठाकुर को अहम जिम्मेदारी, कई मुख्य अभि... CG – भिलाई स्टील प्लांट में भीषण धमाका! टरबाइन ब्लास्ट से दहला प्लांट, मची अफरा-... लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस क... जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...
लैलूँगा में 'सिस्टम' का सरेंडर ! कांग्रेसी विधायक का सदन में हल्लाबोल, भाजपा सरक...