
लैलुंगा बाजारपारा वार्ड 09 में धुमधाम से मनाया गया गणेशोत्सव, विगत 25 वर्षों से गणपति बप्पा की कर रहें सेवा
लैलूंगा गणेश पूजन समारोह पूरे देश भर में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया नगर पंचायत लैलूंगा के वार्ड क्रमांक 9 बाजार पारा श्याम नगर में भी गणेश पूजन समारोह पर्व पर पूजा अर्चना कर धूमधाम से विसर्जन किया गया। ज्ञात हो विगत 25 वर्षों से वार्ड में गणेश उत्सव सबसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है ।वार्ड के युवाओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव के अवसर पर विगत 9 दिनों तक गणपति बाबा की सेवा कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की गई ।शुक्रवार को बाजार ,श्याम नगर के युवा साथियों द्वारा रंग गुलाल पटाखों के साथ गणपति बाबा के जयकार लगाते हुए गणेश विसर्जन किया गया इस अवसर पर वार्ड के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गणेश उत्सव के दौरान पार्षद शंकर यादव, संजय शुक्ला, राकेश वैष्णो,प्रमोद प्रधान उमेश शाही संतोष यादव सोनू यादव विकास यादव विजय यादव मोहन यादव,गोगो, दीपक महंत, विवेक महंत, अमर सिंह, गोपाल कोरवा गोरी, हेमा,सीमा,माधुरी, शोभित, मोनू,रंजन, अभिषेक मिश्रा प्रसन्न प्रधान, संदीप राजपूत, भुवन राजपूत, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे








