spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● मिडिल स्कूल नगोई से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जोबी पुलिस ने भेजा रिमांड

● मिडिल स्कूल नगोई से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जोबी पुलिस ने भेजा रिमांड

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    रायगढ़, 14 सितंबर । रायगढ़ जिले के जोबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नगोई में चोरी की वारदात को पुलिस ने तत्परता से सुलझा लिया है। प्रधान पाठक हेमंत कुमार चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितंबर की सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे तो स्कूल भवन के दो कमरों के ताले टूटे मिले। प्रधान पाठक कक्ष और अतिरिक्त कक्ष में रखी चार बोरी चावल में से दो बोरी गायब थीं। तलाश के दौरान एक बोरी पास ही दीवान किनारे सकरा (कोलकी) में पड़ी मिली, जबकि लगभग 50 किलो वजन की एक बोरी जिसकी कीमत करीब 700 रुपये थी, अज्ञात चोर द्वारा ले जाई गई थी।

      चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने मामले में अपराध क्रमांक 500/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर आज 14 सितंबर को आरोपी आत्मजीत राठिया पिता जगसिंह उम्र 43 वर्ष निवासी नगोई को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगिया और 50 किलो चावल से भरी जूट की बोरी जिसकी कुल कीमत लगभग 1550 रुपये आंकी गई, पुलिस ने बरामद की है। आरोपी आत्मजीत राठिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

“छोटे कस्बे का बड़ा कमाल!”लैलूँगा का TVS शो-रूम बना 2025-26 का बेस्ट डीलर रायपुर में गूंजा नाम!

लैलूंगा। छोटे से कस्बे लैलूंगा ने एक बार फिर बड़ा इतिहास रच दिया है। यहां संचालित TVS शो-रूम ने वर्ष 2025-26 के लिए “बेस्ट...
Latest
“छोटे कस्बे का बड़ा कमाल!”
लैलूँगा का TVS शो-रूम बना 2025-26 का बेस्ट डीलर रा...
आधार कार्ड के नाम पर लूट  लैलूँगा में अवैध वसूली से जनता परेशान, कलेक्टर से... BREAKING : रायपुर में थाना प्रभारियों के तबादले, कई TI इधर से उधर, देखें आदेश Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पै... CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश म... छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई, दंतेवाड़ा में लिख रही है...  “एक गलती, 9 लाख का नुकसान: साइबर ठग गिरफ्तार” आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द….