सेवा पखवाड़े में नगर पंचायत घरघोडा बह रही है उल्टी गंगा, तालाब से जलकुंभी निकालकर फेंक रहे सड़क में

नगर पंचायत की मौन स्वीकृति से उड़ रही है विष्णु के सुशासन में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां

सेवा पखवाड़े में नगर पंचायत घरघोडा बह रही है उल्टी गंगा, तालाब से जलकुंभी निकालकर फेंक रहे सड़क में

नगर पंचायत की मौन स्वीकृति से उड़ रही है विष्णु के सुशासन में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां

रायगढ़। एक तरफ देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर से स्वच्छ भारत आरोग्य भारत का संदेश देने के लिए सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया है। भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी- कर्मचारी वर्ग जनहित में सफाई तथा अन्य  कार्य कर रहे है। इसमे नगर पंचायत घरघोडा प्रशासन अपने ही ढ़र्रे में चलते हुए स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है, जिसमे स्वच्छता अभियान का बंटाधार एक तालाब से जलकुंभी निकालकर सड़क में बेतरतीब फेंक रहे है।

घरघोड़ा नगर पंचायत  वार्ड 10 12  में  दो तालाब  एक दूसरे से जुड़े हुये मौजूद है जिसमें एक तरफ बगमुडा है जबकि दूसरा तालाब छोटेमुडा है। दोनों ही तालाब अगल-बगल में है।
वर्तमान में त्यौहार का सीजन है, पूजा पाठ का दौर आस्था स्वरूप चल रहा है।तालाब में घट स्थापना व मूर्ति विसर्जन किया जाता है। ऐसे में यहां बड़े स्तर में  यहां जलकुंभियो की मौजूदगी से तालाब बदहाली झेल रहा है। इससे कई तरह की व्यवहारिक परेशानियां लोगों को उठाना पड़ रहा है
जिसे देखते  एक तालाब बगमुड़ा से  जलकुंभी को हटाया जा रहा है। लेकिन उक्त तालाब से निकल गए जलकुंभियों को बगल में ही मौजूद छोटेमुडा तालाब व लैलूंगा रोड़ से जुड़े रेंगालबहरी मार्ग है उक्त मार्ग पर  गर्ल्स  हॉस्टल भी स्थित है वहां बेतरतीब तरीके से उक्त जलकुम्भी को  फेंका जा रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को जलकुंभियों के सड़ने से  बदबू से जादोजत करना पड़ रहा है। देखा जा रहा है यह एक तरह से स्वच्छता अभियान के धज्जियां भी उड़ा रहा है। यह भी बताएं लाजमी होगा कि नगर पंचायत अपने ही कार्यों के चलते हमेशा से सुर्खियों में रहा है। इस बार स्वच्छता सेवा पखवाड़ा को ही नजरअंदाज करते हुए तो अभियान को मटियामेट कर रही है।  इससे लोगों में नाराजगी भी है।


संख्या बल में भाजपा आगे, सासंद जिला भाजपा अध्यक्ष  का गृह ग्राम  फिर भी कर रहे है नजरअंदाज।

घरघोडा नगर पंचायत में इस बार काफी उलटफेर हुआ है  हालांकि इससे पहले भी राजनीतिक उलटफेर हो चुका है। वहीं राज्य में भाजपा सरकार नप घरघोड़ा में भाजपा पार्षदों की अधिक संख्या होने  तथा सांसद और जिला भाजपा अध्यक्ष के गृह क्षेत्र होने के बाद मौन रहना कही ना कही बताता है कि नपं के आगे नमस्तक है।

वर्जन
सीएमओ से पूरी जानकारी लूंगा- एसडीएम

घरघोडा में पदस्थापना हाल- फिलहाल में मुझे मिला है, यहां आए हुए कुछ ही दिन हुए तो  इस पूरे प्रकरण पर मैं एक बार नगर पंचायत सीएमओं से चर्चा कर लेता हूं,पूरी जानकारी लेकर ही कुछ बता पाउंगा।

दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम घरघोडा

वर्जन

एक को मार कर दूसरे को बचाने का गलत तरीका- सोमदेव

एक तालाब को बचाने के नाम पर दूसरे तालाब को मृत करना यह गलत हैं। इस सम्बंध मेरे द्वारा अवकाश के बाद स्थानीय प्रशासन से मिलकर वस्तु स्थिति को उनके समक्ष रखूंगा।

सोमदेव मिश्रा, कांग्रेस नेता घरघोडा

वर्जन

नगर पंचायत के द्वारा कराया जा रहा है कार्य स्वच्छता के विपरीत है। जलकुंभियो के निपटान व अन्य व्यवस्था को कार्य योजना बनाकर किया जाना चाहिए। जलकुंभियों को अन्य तालाबो में पाटना भी गलत है। इस दिशा मे नगर पंचायत व प्रशासन से चर्चा की जाएगी।

सुनील सिंह ठाकुर, भाजपा नेता घरघोड़ा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

CHHATTISGARH NEWS

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...