शराब बनाने के ठिकाने पर पुलिस की रेड, कोचिया गिरफ्तार,पढ़िए पूरी खबर

spot_img

● नेतनागर में अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर जूटमिल पुलिस की दबिश, 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    रायगढ़, 29 सितंबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज 29 सितंबर को जूटमिल पुलिस ने ग्राम नेतनागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने के मामले में एक आरोपी को दबोचकर रिमांड पर भेजा है।

          थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नेतनागर छोटे तालाब मेडपार में अंकित कुमार सेठ हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाकर अवैध बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी जहां आरोपी शराब बनाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित कुमार सेठ पिता एकादसिया सेठ उम्र 29 वर्ष निवासी नेतनागर मिरधा पारा थाना जूटमिल बताया। आरोपी के पास से 15 लीटर और 5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों में करीब 40 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये है ।

    आरोपी शराब बनाने का कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने शराब को सीलबंद कर कब्जे में लिया। वहीं शराब बनाने में प्रयुक्त मिट्टी का चूल्हा, दो नग सिल्वर बर्तन और प्लास्टिक पन्नी को मौके पर ही गवाहों की मौजूदगी में नष्ट कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
            इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू, सुशील यादव, बंशीलाल रात्रे और परमानंद पटेल सक्रिय रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...