WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

सेवा पखवाड़ा में भाजपा मंडल मुकड़ेगा का धमाका! कोडकेल स्कूल मैदान में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी भीड़, मुफ्त जांच व दवाई वितरण से गूंजा माहौल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

सेवा पखवाड़ा में भाजपा मंडल मुकड़ेगा का धमाका! कोडकेल स्कूल मैदान में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी भीड़, मुफ्त जांच व दवाई वितरण से गूंजा माहौल

लैलूंगा/मुकड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन के मंत्र को जमीन पर उतारते हुए मंडल मुकड़ेगा ने सोमवार को ग्राम पंचायत कोडकेल स्कूल मैदान में ऐसा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया, जिसने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की जन्मजयंती (17 सितंबर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कड़ी में आयोजित यह शिविर गांव-गांव चर्चा का विषय बन गया।

मुफ्त जांच से खुश ग्रामीण

स्वास्थ्य शिविर में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य रोगों की जांच से लेकर दवाइयों का वितरण पूरी तरह निःशुल्क किया गया। डॉक्टरों, नर्सों, मितानिनों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सैकड़ों ग्रामीणों की जांच की। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पहुंचे।

मंच पर गरजे नेता

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिदार, जिन्होंने कहा – “सेवा ही भाजपा का संस्कार है, स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है।”

विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत लैलूंगा की अध्यक्ष ज्योति भगत और लैलूंगा अजेय योद्धा जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सुख़न  ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का हर कार्यक्रम जनता के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के लिए समर्पित है।

मंच पर मौजूद मुकड़ेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, विधानसभा प्रभारी स्वास्थ्य शिविर सेवा पखवाड़ा आशीष मित्तल, सभापति जनपद पंचायत कल्पना भोय व सौभागी गुप्ता, महामंत्री मंडल मुकड़ेगा सुकदेव सिदार व निर्मल यादव, महामंत्री मंडल लैलूंगा नरेश निषाद ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया।

आयोजन समिति की सक्रियता

स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी मदन यादव, सहप्रभारी प्रफुल शर्मा और रमेश पंडा ने पूरी टीम के साथ व्यवस्था संभाली। कोडकेल ग्राम पंचायत की सरपंच, पंच, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, स्वसहायता समूह की दीदियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर शिविर को सफल बनाया।

सेवा पखवाड़ा का रंग जमा

गांव के लोगों ने कहा कि ऐसा शिविर पहले कभी नहीं हुआ। मुफ्त जांच और दवा मिलने से गरीबों को सीधी राहत मिली। माहौल में भाजपा नेताओं के “सेवा ही संगठन” के नारे गूंजते रहे और कार्यक्रम ने सेवा पखवाड़ा को जीवंत कर दिया।

कुल मिलाकर, कोडकेल में भाजपा मंडल मुकड़ेगा का यह स्वास्थ्य शिविर सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण बन गया, जिसने ग्रामीणों के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत कर दी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रक्षाबंधन के पर्व पर रायगढ़ पुलिस ने मनाया “साइबर सुरक्षा बंधनजागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर साइबर जागरूकता का दिया संदेशशारडा एनर्जी प्लांट, रेलवे...

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए गए आसान और जरूरी उपायअनजान लिंक पर क्लिक न...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS