spot_img
spot_img

● सड़क सुरक्षा में घरघोड़ा पुलिस की सराहनीय पहल, मवेशियों के गले में लगाए गए रेडियम कॉलर टैग

spot_img
spot_img
spot_img

● सड़क सुरक्षा में घरघोड़ा पुलिस की सराहनीय पहल, मवेशियों के गले में लगाए गए रेडियम कॉलर टैग

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


   रायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाईवे पर आवारा मवेशियों की वजह से आए हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारियों को सुरक्षा के मद्देनजर मवेशियों के गले में रेडियम लगे कॉलर टैग लगाने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में कल घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया।

        इस दौरान रायगढ़-घरघोड़ा, घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग एवं तमनार बायपास मार्ग पर घूम रहे मवेशियों के गले में रेडियम कॉलर टैग लगाए गए ताकि रात के समय सड़क पर आने वाले वाहन चालक दूर से ही मवेशियों को देख सकें और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। पुलिस की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया।

         घरघोड़ा पुलिस का यह अभियान न केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होगा बल्कि ग्रामीणों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा अली खान, मां अमृता सिंह को याद कर छलके आंसू

आयुष्मान खुराना के साथ गुरु घर पहुंचीं एक्ट्रेस, मां को वीडियो कॉल पर दर्शन कराने की जताई थी इच्छा अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान...

CHHATTISGARH NEWS

गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा अली खान, मां अमृता सिंह को याद कर छलके आंसू

आयुष्मान खुराना के साथ गुरु घर पहुंचीं एक्ट्रेस, मां को वीडियो कॉल पर दर्शन कराने की जताई थी इच्छा अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान...

RAIGARH NEWS

पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया नमनकार्यक्रम में शहीद परिवारों...