जिले के सभी 2271 शालाओं में चलेगा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान

शाला में नियुक्त नोडल एवं दल के सदस्य करेंगे समाजिक अंकेक्षण

जिले के सभी 2271 शालाओं में चलेगा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान

शाला में नियुक्त नोडल एवं दल के सदस्य करेंगे समाजिक अंकेक्षण

08 अक्टूबर तक होगा सामाजिक अंकेक्षण

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य शासन के निर्देश के अनुरूप रायगढ़ जिले के सभी 07 विकासखण्डों के 1428 प्राथमिक शालाएं, 638 पूर्व माध्यमिक शालाएं, 80 हाई स्कूल एवं 125 हायर सेकेंडरी स्कूल इस तरह रायगढ़ जिले के 2271 शासकीय स्कूलों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा।

प्रत्येक स्कूल के लिए गठित है अंकेक्षण दल

सभी स्तर के स्कूलों के लिए अलग-अलग अंकेक्षण दल गठित किए गए हैं। जिसमें अंकेक्षण दल के नोडल अधिकारी उसे स्कूल के अतिरिक्त अन्य स्कूलों के शिक्षक, व्याख्याता या प्राचार्य शामिल है। उनके साथ स्थानीय स्तर के एसएमसी सदस्य, शिक्षक, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधियों को शामिल किया है। जो स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य करेंगे। सामाजिक अंकेक्षण करने की सूचना राज्य के निर्देश के अनुरूप संबंधित ग्राम में आयोजित ग्राम सभा में सामान्य जन को उपलब्ध कराई गई है और उन्हें आमंत्रित किया गया है।
             राज्य के निर्देशों के अनुरूप रायगढ़ जिले में भी 08 अक्टूबर तक स्कूल में उपलब्धता की आधार पर अंकेक्षण दल के द्वारा 20 बिंदुओं में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य संपन्न किया जा रहा है। सामाजिक अंकेक्षण कार्य पूरा होने के बाद 20 प्रश्नों के रुब्रिक्स की एंट्री ऑनलाइन की जाएगी और इसके आधार पर स्कूलों की ग्रेडिंग कमजोर, औसत और अच्छे स्कूल के रुप में की जायेगी। जो कमजोर स्कूल रहेंगे उनकी गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष कदम राज्य शासन की निर्देशानुसार उठाए जाएंगे। सामाजिक अंकेक्षण की अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षण प्रक्रिया, विद्यार्थियों की उपलब्धियां, आधारभूत सुविधाएं और शिक्षक उपस्थिति जैसे संकेतकों के आधार पर ग्रेडिंग की जा रही है। यह पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की एक नई मिसाल है, जो विद्यालय में अपेक्षित गुणवत्ता तक नहीं पहुंच पा रहा है, उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर बच्चों को न्यौता भोज का भी आयोजन किया जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...