spot_img
spot_img

रामचंडी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सहित हृदय राम राठिया व सुरेंद्र सिदार हुए शामिल, कोलता समाज ने किया अभूतपूर्व स्वागत

spot_img
spot_img
spot_img

रामचंडी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सहित हृदय राम राठिया व सुरेंद्र सिदार हुए शामिल, कोलता समाज ने किया अभूतपूर्व स्वागत

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा–विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झगरपुर में कोलता समाज आंचलिक सभा लैलूंगा के तत्वाधान में  कोलता समाज की इष्ट देवी श्री श्री रणेश्वर राम चंडी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय दिवस  गुरुवार को मंदिर में बेदी पूजा, मंडपाछादन  जलाधिवास ,एवं कुंभभराई का कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे चक्रधर सिंह सिदार एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हृदय राम राठिया विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिदार के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन हुआ इस दौरान कोलता समाज के लोगो ने आगंतुक अतिथियों का पटाखे फोड़ कर एवं करमा नृत्य के साथ माल्यार्पण व गमछा भेंट कर स्वागत किया। प्राण प्रतिष्ठा में पधारे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चक्रधर सिंह  को कोलता समाज ने मंदिर निर्माण में प्रारंभ से ही सहयोग करने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया एवं मंदिर परिसर प्रांगण में 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन की सौगात दिए जाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। इस दौरान कोलता समाज के आग्रह पर  पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार सहित हृदय राम एवं सुरेंद्र सिदार ने फीता काटकर नव निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मंच में समाज को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सहित पूर्वविधायक हृदय राम एवं सुरेंद्र सिदार ने  समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए समाज द्वारा उनके अभूतपूर्व स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम पश्चात मंदिर के कुंभभराई में अतिथियों ने भी अपना योगदान दिया ।इस दौरान लैलुंगा कोलता समाज अध्यक्ष रसिकलाल सा, पार्षद शंकर लाल यादव, पार्षद आदित्य बाजपाई, एसबीआई शाखा प्रबंधक मनोज गड़तिया ,ब्राह्मण समाज ब्लॉक अध्यक्ष संजयशुक्ला, पाकरगांव क्षेत्र बीडीसी विनय जायसवाल, पूर्व पार्षद प्रेम गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, शाहिद खान,ललित सिदार, सरपंच रुखराम सिदार, पुष्कर राठिया, जयसिंह सिंह राठिया, हरिशंकर राठिया ,जनपद सभापति सौभाग्यी गुप्ता पूर्व सभापति परमेश्वरी प्रधान, दिलेश्वर सिदार ,पंचराम, धर्मेंद्र पंडा शौकी लालप्रधान ,सखाराम,परमेश्वर, खगेश्वर प्रधान, पांडव प्रधान निधि भोय, बोधराम प्रधान नंदलाल, प्रमोद प्रधान,आदि सहित समाज के  पदाधिकारी एवं भारी संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा अली खान, मां अमृता सिंह को याद कर छलके आंसू

आयुष्मान खुराना के साथ गुरु घर पहुंचीं एक्ट्रेस, मां को वीडियो कॉल पर दर्शन कराने की जताई थी इच्छा अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान...

CHHATTISGARH NEWS

गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा अली खान, मां अमृता सिंह को याद कर छलके आंसू

आयुष्मान खुराना के साथ गुरु घर पहुंचीं एक्ट्रेस, मां को वीडियो कॉल पर दर्शन कराने की जताई थी इच्छा अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान...

RAIGARH NEWS

पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया नमनकार्यक्रम में शहीद परिवारों...