● नाबालिग से मारपीट के वायरल वीडियो पर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

spot_img

● नाबालिग से मारपीट के वायरल वीडियो पर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


           रायगढ़, 29 अक्टूबर । कल शाम सोशल मीडिया पर एक नाबालिग से मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वायरल वीडियो में दो युवकों द्वारा नाबालिग के साथ मारपीट कर उसे धमकाते हुए देखा गया था, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
      आज थाना कोतवाली में पीड़ित बालक के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके बेटे के साथ प्रकाश नेताम और उसका भाई दीपक नेताम ने मारपीट की, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और बाद में धमकाया भी। पिता ने बताया कि घटना में उसके बेटे को चोटें आई हैं और वीडियो वायरल कर उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया है।
        शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 554/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 127(2), 3(5) बीएनएस एवं बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 74, 75 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण और पूछताछ में दोनों आरोपियों — प्रकाश नेताम पिता गणेश राम नेताम (25 वर्ष) एवं दीपक सिंह नेताम पिता गणेश राम नेताम (32 वर्ष), निवासी राजीव नगर गली नंबर 01 रायगढ़ — को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने नाबालिग से मारपीट कर चोट पहुंचाई तथा घटना का वीडियो बनाकर कुछ न्यूज चैनल वालों को भेजा था।
        पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, रस्सी और बेल्ट को जप्त किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई के उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...