● झारसुगुड़ा से दबोचा गया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, जोबी पुलिस की बड़ी सफलता

● झारसुगुड़ा से दबोचा गया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, जोबी पुलिस की बड़ी सफलता

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 9 दिसंबर । पुलिस चौकी जोबी द्वारा गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय फरार आरोपी को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दबिश देकर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई है। आरोपी लवलेश उर्फ रविन्द्र पटेल उर्फ लवकेश पांडे, निवासी उत्तर प्रदेश, एक संगठित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ था। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा ।
         उल्लेखनीय है कि अगस्त 2025 में जोबी चौकी पुलिस ने ग्राम कुर्रु में रहने वाली महिला अनीता बाई अगरिया के घर दबिश देकर 62 पैकेट में रखा कुल 64 किलो 360 ग्राम गांजा जब्त किया था। पूछताछ में अनीता अगरिया ने खुलासा किया था कि उड़ीसा से गांजा लाकर उसके घर में डंप किया जाता था और फिर ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। इस गिरोह में रायगढ़ की सरस्वती साहू, उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू और उत्तर प्रदेश का लवकेश पांडे शामिल थे। कार्रवाई के दौरान सरस्वती साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि मनोज साहू और लवकेश पांडे फरार थे। मुखबीर से सूचना पर कल जोबी पुलिस ने झारसुगुड़ा में दबिश देकर लवकेश पांडे को पकड़ लिया। आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त दो टच मोबाइल, सिम कार्ड और नगद 3 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। आरोपी को अपराध क्रमांक 480/25 धारा 20(b),29 एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर के साथ आरक्षक राजेंद्र राठिया, प्रदीप तिवारी और केशव राठिया की अहम भूमिका रही। जोबी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल,सोठी का भव्य शुभारंभ 17 जून को

जांजगीर-चांपा।सोठी रामकली दीवान एजुकेशनल सोसायटी (चांपा) द्वारा संचालित ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोठी के नवीन परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह 17 जून 2026,...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...