WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

● ओडिशा से लापता नाबालिग बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● ओडिशा से लापता नाबालिग बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

       रायगढ़, 12 दिसंबर । चक्रधरनगर पुलिस ने थानाक्षेत्र से लापता हुई किशोर बालिका को ओडिशा से सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में रिमांड पर भेज दिया है। बीते 25 नवंबर 2025 को बालिका की मां ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 24 नवंबर की शाम से लापता है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे अपने साथ ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 524/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
         जांच में सामने आया कि बालिका आदित्य दुबे नामक युवक के संपर्क में थी, जो घटना के बाद अपने कार्यस्थल से गायब हो गया था और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। पुलिस ने तकनीकी और मानव स्रोतों की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी। इसी दौरान उसके देवगढ़, ओडिशा में छिपे होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम तत्काल एएसआई नंद कुमार सारथी के नेतृत्व पुलिस टीम देवगढ़ रवाना हुई और आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल से अपने साथ भगा ले गया था।
        बालिका का महिला उप निरीक्षक वीना साहू से कथन दर्ज कराया गया और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। आरोपी आदित्य दुबे के विरुद्ध प्रकरण में धारा 87, 64(2)(एम) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई है। आज आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। पूरी कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा और महिला आरक्षक दरोथिया किण्डो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS