spot_img
spot_img

लैलूँगा पुलिस का जन जागरूकता अभियान जारी, ग्राम कोयलारडीह में लगी पुलिस जन चौपाल

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा पुलिस का जन जागरूकता अभियान जारी, ग्राम कोयलारडीह में लगी पुलिस जन चौपाल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 16 जनवरी ।पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
       इसी क्रम में थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्री गिरधारी साव के नेतृत्व में दिनांक 15.01.2026 को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरडीह के ग्राम कोयलारडीह में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानून एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
       थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देना आवश्यक है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के कई ग्रामों में महिलाएं स्वयं महिला समिति का गठन कर पुलिस के सहयोग से गांव को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। लगातार आयोजित जन चौपालों के माध्यम से शराबबंदी को लेकर जागरूकता बढ़ी है, जिससे अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।
    कार्यक्रम में ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही और लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा आगे भी इसी तरह जन जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा: 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल; मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सेमरमथानी मोड़ के पास पेड़ से टकराई यात्री बस, बस मालिक की भी मौत; 15 घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा: 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल; मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सेमरमथानी मोड़ के पास पेड़ से टकराई यात्री बस, बस मालिक की भी मौत; 15 घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया...

RAIGARH NEWS

राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा की एके-47 फायरिंग का मामला पीएचक्यू पहुंचा, मांगा गया स्पष्टीकरण

दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान वायरल हुआ था वीडियो; पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने हथियार संभालने के तरीके और सुरक्षा मानकों पर...