खनिज परिवहन कर रहे सभी वाहनों पर तिरपाल व रेडियम रिफ्लेक्टर अनिवार्य

अवैध परिवहन पर बढ़ी पेनाल्टी, ओवरलोड वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर सख्ती, टास्क फोर्स की बैठक में अहम निर्णय

spot_img

रायगढ़, 3 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
            बैठक में निर्णय लिया गया कि खनिज परिवहन कर रहे सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से तिरपाल से ढंककर परिवहन करना होगा। इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पर्यावरण विभाग एवं परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए खनिज परिवहन कर रहे वाहनों के पीछे पर्याप्त मात्रा में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने इस संबंध में पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
           बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भार क्षमता से अधिक खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी को ऐसे मामलों में लगातार एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अवैध खनिज परिवहन पर लगाई जाने वाली शास्ति राशि के पुनर्निर्धारण पर चर्चा करते हुए समिति ने निर्णय लिया कि ट्रैक्टर से अवैध खनिज परिवहन के मामलों में 20 हजार रुपये तथा टिपर, डम्पर, हाइवा एवं ट्रेलर के मामलों में 50 हजार रुपये की शास्ति राशि के साथ खनिज का निर्धारित बाजार मूल्य वसूल किया जाएगा।
            कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री अरविंद पीएम सहित संबंधित अधिकारी और जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raman Singh Birthday: डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर सजेगी संगीत की महफिल, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति में गूंजेगा राजनांदगांव

Raman Singh Birthday: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह का जन्मदिवस 15 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिग्विजय स्टेडियम...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...