महानदी में रेत माफिया पर कसडोल पुलिस का प्रहार: 6 ट्रैक्टर जप्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

spot_img

कसडोल | महानदी की कोख उजाड़ने वाले रेत माफियाओं के खिलाफ कसडोल पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कड़े निर्देशों के बाद, थाना कसडोल पुलिस ने महानदी पुल के पास घेराबंदी कर अवैध रेत परिवहन करते हुए 06 ट्रैक्टरों को पकड़ा और उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल

गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ ट्रैक्टर चालक महानदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर उसका परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस सक्रिय हुई और महानदी पुल के पास रणनीति बनाकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 06 वाहनों को चालक सहित धर दबोचा।

कड़ाई से पूछताछ में खुला राज

पकड़े गए वाहन चालकों से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो वे रेत परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या रॉयल्टी पर्ची पेश नहीं कर सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से महानदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे थे।

आरोपियों का विवरण और जप्त वाहन

1. तोष कुमार उर्फ राहुल सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी लवन थाना लवन। ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 PS 9271
2. विजय कुमार मरकाम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिटकुली थाना सिटी कोतवाली। ट्रैक्टर क्रमांक CG04 PM 7571
3. हीरालाल यादव उम्र 25 साल निवासी इंदिरा कॉलोनी कसडोल थाना कसडोल। ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 Y 2026
4. अरुण तिवारी उम्र 25 साल निवासी ग्राम चिचपोल थाना कसडोल। ट्रैक्टर क्रमांक CG28 E 9201
5. पीयूष कुमार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी लवन थाना लवन। ट्रैक्टर क्रमांक CG22 AH 8500
6. राघवेंद्र कुमार साहू उम्र 32 वर्ष निवासी लवन थाना लवन। ट्रैक्टर क्रमांक CG04 NB 9486

सख्त धाराओं में मामला दर्ज

थाना कसडोल में सभी आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग कुल 06 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत कार्यवाही की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Virat Kohli Premanand Maharaj News: 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने का दावा, विराट कोहली के प्रवक्ता ने बताया निराधार

Virat Kohli Premanand Maharaj News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से लगाए गए उस दावे का...

CHHATTISGARH NEWS

Virat Kohli Premanand Maharaj News: 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने का दावा, विराट कोहली के प्रवक्ता ने बताया निराधार

Virat Kohli Premanand Maharaj News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से लगाए गए उस दावे का...

RAIGARH NEWS

खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

जागरूकता अभियान में पहुंचे रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंहजागरूकता रैली में हुए सम्मिलित, हजारों की संख्या में नागरिकों को दिलाए...