WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बदमाशों की क्लास —  “अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा रायगढ़ पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई …… एसएसपी शशि मोहन सिंह”

पुलिस कार्यालय में 100 से अधिक निगरानी, गुण्डा और आदतन बदमाशों की परेड, एसएसपी ने दी अंतिम चेतावनी

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

बदमाशों की क्लास —  “अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा रायगढ़ पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई …… एसएसपी शशि मोहन सिंह”

पुलिस कार्यालय में 100 से अधिक निगरानी, गुण्डा और आदतन बदमाशों की परेड, एसएसपी ने दी अंतिम चेतावनी

थानों के रिकॉर्ड में दर्ज गुंडा, निगरानी और संदिग्ध बदमाशों को सुधार का अवसर, अपराध छोड़ने के स्पष्ट निर्देश

नशा मुक्ति, पुनर्वास और रोजगार में सहयोग का भरोसा— पुलिस करेगी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद

होली पर्व से पहले सख्त चेतावनी— संदिग्ध गतिविधि या अपराध में शामिल पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

     रायगढ़, 26 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आदतन अपराधियों को अपराध की दुनिया से दूर कर मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज शहर के 100 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों, सजायाफ्ता एवं संदिग्ध प्रवृत्ति के व्यक्तियों को पुलिस कार्यालय में तलब कर उन्हें अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जीने की सख्त समझाइश दी। एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी चिन्हित बदमाश अपराध से तौबा कर लें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें, अन्यथा किसी भी प्रकार की शिकायत या आपराधिक गतिविधि सामने आने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

         होली के मद्देनजर एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि थानों के अभिलेखों में दर्ज निगरानी बदमाशों, गुंडा सूची में शामिल व्यक्तियों, सजायाफ्ता और संदिग्ध अपराधियों को थाने में बुलाकर उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी जाए कि वे अपराधों से दूरी बनाकर सकारात्मक कार्यों में संलग्न हों। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों ने पहले थाने में बदमाशों की क्लास ली ।

       इसी क्रम में आज इन चिन्हित बदमाशों को एसपी कार्यालय में उपस्थित कर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने उन्हें अपराध से दूर रहने, नशे और बुरी संगत का त्याग करने तथा अपने जीवन की नई शुरुआत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे व्यक्तियों को सुधार का अवसर दे रही है और इस अवसर का लाभ उठाकर वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति पुनः अपराध में लिप्त पाया गया तो रायगढ़ पुलिस द्वारा कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

       एसएसपी ने यह भी आश्वस्त किया कि जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहते हैं, उन्हें समाज कल्याण विभाग और पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं रोजगार की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन से समन्वय कर सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। इस दौरान कुछ ऐसे व्यक्तियों ने भी जानकारी दी कि उनके विरुद्ध लंबे समय से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, जिस पर एसएसपी ने थाना प्रभारियों को उनके अभिलेखों का सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

         होली पर्व को ध्यान में रखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सभी निगरानी एवं आदतन बदमाशों को विशेष रूप से चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, गुंडागर्दी, छेड़खानी या अन्य आपराधिक कृत्यों में संलिप्त न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई कर न्यायालय के माध्यम से दंड दिलाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने बदमाशों को उनके पूर्व में किये गये अपराधों का पश्चाताप  करने और अपराध छोड़कर पुलिस के मददगार बनाने को कहा, एसएसपी के इस बात पर सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाये ।

       इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, निरीक्षक प्रशांत राव, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू सहित थाना कोतवाली, कोतरारोड, जूटमिल, पूंजीपथरा, खरसिया एवं पुसौर के थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बसंतपुर में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, बरसात में बढ़ा हादसे का खतराजर्जर सड़क की तस्वीरें बयां कर रही गांव की बदहाली, ग्रामीणों ने...

लैलूंगा/रायगढ़।रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर में सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात के मौसम...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS