कलेक्टर ने नवागढ़ प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण एवं पंचायत सचिवों की ली बैठक…..

कलेक्टर ने नवागढ़ प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण एवं पंचायत सचिवों की ली बैठक

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा 03 नवम्बर 2022-छ.ग. के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। कलेक्टर श्री शुक्ला द्वारा अपने प्रवास के दौरान नवागढ़ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी शिरकत की गई जिसमें वे स्वयं बाटी संघ, गिल्ली डंडा एवं कबड्डी खेले जब वे स्वयं खेलने लगे तो वहा मौजूद सभी खिलाड़ी बहुत उत्साहित हो गए। जिलाधीश ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
जिले में 01 नवम्बर से धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ हो गया है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको ध्यान मेें रखते हुए कलेक्टर श्री जितेन्द्र शुक्ला ने आज नवागढ़ क्षेत्र के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने धान खरीदी केन्द्र झाल, अंधियारखोर व नवागढ़ का निरीक्षण किया एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्र में कलेक्टर ने किसानों से आत्मीय बातचीत भी की एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में कलेक्टर ने पंचायत सचिवों की बैठक ली। जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होने धान खरीदी, सुराजी गांव योजना के अन्तर्गत नरुवा, घुरुवा, गरूवा, बाड़ी, स्वच्छता, राशनकार्ड इत्यादि एजेण्डा पर विस्तृत समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी जिला पंचायत, श्री प्रवीण तिवारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़, श्री के. आर. वासनिक तहसीलदार नवागढ़ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...