spot_img
spot_img

युवा IAS अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अविनाश मिश्रा की पहल से युवाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण एवं रोजगार।

spot_img
spot_img
spot_img

युवा IAS अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अविनाश मिश्रा की पहल से युवाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण एवं रोजगार।

TCS कंपनी का फ्री कैरियर एंप्लॉयमेंट सेमिनार संपन्न।

रायगढ़:- जिला पंचायत सीईओ युवा आईएएस अधिकारी अविनाश मिश्रा की कार्यशैली से रायगढ़ से रायपुर तक कुछ अधिकारी से लेकर आम जनप्रतिनिधि भी प्रभावित हैं, बहुत ही कम समय में अविनाश मिश्रा युवाओं में अत्यधिक लोकप्रिय हो गए हैं बहुत समय बाद ऐसे अधिकारी रायगढ़ जिले में आए हैं इससे पहले यही लोकप्रियता कलेक्टर अमित कटारिया में देखी गई थी। अविनाश मिश्रा की पहल से सर्वप्रथम आर्थिक रूप से पिछड़े ग्रामीण छात्रों को जो रायपुर बिलासपुर तो दूर रायगढ़ भी आकर शिक्षा ग्रहण कर पाने में असमर्थ हैं उन बच्चों को तमनार् एवं पुसौर में भारत की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान कौटिल्य एकेडमी द्वारा सीजीपीएससी व्यापम रेलवे एसएससी आदि की कोचिंग निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है जिसकी प्रशंसा विधायक एवं मंत्री गण भी कर रहे हैं इस निशुल्क कोचिंग की मांग अब रायगढ़ के सभी ब्लॉक में हो रही है युवा आईएएस अधिकारी अविनाश मिश्रा की दूसरी पहल भारत की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण रायगढ़ खरसिया तमनार में दिया जाएगा इस प्रशिक्षण के पश्चात विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी कंपनी द्वारा दिया जाएगा यह प्रमाण पत्र TCS के साथ-साथ भारत की सभी कंपनियों में मान्य रहेगा प्रशिक्षण के पश्चात विद्यार्थियों को टीसीएस कंपनी में योग्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और बचे हुए छात्रों को अन्य कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी रायगढ़ के छात्रों हेतु यह स्वर्णिम अवसर है जब भारत की सबसे बड़ी कंपनी रायगढ़ में प्रशिक्षण एवं रोजगार निशुल्क उपलब्ध करा रही है जिसका लाभ सभी छात्रों को अधिक से अधिक उठाना चाहिए आज यह सेमिनार कलेक्ट्रेट परिसर के सृजन सभाकक्ष में आयोजित किया गया जिसमें टीसीएस कंपनी के अधिकारी जिला प्रशासन की ओर से संजय द्विवेदी एवं कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर सतीश शर्मा उपस्थित थे जिला पंचायत सीईओ अविनाश मिश्रा ने बताया आगे भी ऐसे सेमिनार एक बड़े स्तर पर आयोजित किए जाते रहेंगे जिसका उद्देश्य युवाओं को रायगढ़ में ही प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित करना है एक ओर जहां सरकारी सेवाओं की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है दूसरी ओर बचे हुए छात्रों को निजी कंपनियों में भी प्लेसमेंट कराया जा रहा है यह रायगढ़ जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि बेरोजगारों के लिए एक बहुत ही अच्छी पहल की जा रही है यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वप्रथम खरसीया में प्रारंभ हो चुका है जहां महात्मा गांधी महाविद्यालय में 60 से अधिक छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं बहुत ही जल्द यह प्रशिक्षण तमनार रायगढ़ में भी प्रारंभ होगा अधिक से अधिक छात्र प्रशिक्षण में भाग लेकर लाभान्वित हो सकते हैं और अधिक जानकारी हेतु छात्रों में अति लोकप्रिय निशुल्क कोचिंग प्रशिक्षण हेतु पूरे अंचल में प्रसिद्ध कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर सतीश शर्मा से संपर्क कर सकते हैं!!

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...