CG : बाप-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, जताई जा रही यह आशंका

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाप-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश शनिवार सुबह किराए के महान में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी है। आर्थिक तंगी और बिमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?
कोतवाली थाना क्षेत्र भोईपारा में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाप और बेटे की लाश किराए के मकान में मिली। पास में ही जहर की शीशी भी पड़ी मिली। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आर्थिक तंगी और बिमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

क्यों उठाया आत्मघाती कदम ?
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान अरूण टंडिया (70) और पंकज टंडिया के रूप में हुई है। 6 महीने पहले अरूण की पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से दोनों भोईपारा में किराए के मकान में अकेला रहते थे। वहीं पंकज भी मानसिक रूप से कमजोर था और अरूण भी ज्यादा उम्र के कारण घर पर ही रहते थे। ऐसे में वे दोनों आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे।

कैसे हुआ खुलासा ?
शुक्रवार को लोगों ने पंकज को टिफिन सेंटर से खाना लाते हुए देखा था। इसके बाद सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने जब शक के आधार पर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो नहीं खुला, इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला और बाप-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

 

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से दुष्कर्म के अपराध में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारशादी का झांसा देकर...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई पहचान, अविवाहित बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया था आरोपीएसएसपी शशि मोहन सिंह :...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से दुष्कर्म के अपराध में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारशादी का झांसा देकर...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई पहचान, अविवाहित बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया था आरोपीएसएसपी शशि मोहन सिंह :...