spot_img
Thursday, April 2, 2026
Thursday, April 2, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त

ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त

स्कूटी से गांजा परिवहन करते विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, 3 लाख का मशरूका बरामद

मुखबिर सूचना पर अटल चौक पाकरगांव में पुलिस ने घेराबंदी कर की कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “ऑपरेशन आघात” में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


   18 मार्च, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17 मार्च 2026 को थाना लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी से गांजा परिवहन कर रहे विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है।

              पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ग्राम जमुना की ओर से टी.व्ही.एस स्कूटी क्रमांक ओ.डी. 31 पी 0646 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम पाकरगांव की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव अपने स्टाफ के साथ तत्काल रवाना होकर ग्राम पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की।

       घेराबंदी के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए गवाहों की उपस्थिति में स्कूटी की तलाशी लेने पर उसके सामने रखे प्लास्टिक पन्नी में गांजा मिला। पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि वह उड़ीसा के लेफरीपारा से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए ला रहा था।

     बरामद मादक पदार्थ का वजन 5 किलो 100 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है। साथ ही घटना में प्रयुक्त टी.व्ही.एस स्कूटी (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) जब्त की गई। कुल 3 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

          मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

        एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में! लैलूंगा सलखिया क्षेत्र का घना जंगल इन दिनों आग की भेंट चढ़ता...
Latest
धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल... घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना क... जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर - राज्य...