छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंडे नष्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

spot_img

बिलासपुर। Bird Flu In Bilaspur : जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है, जिसके तहत संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर के मार्गदर्शन में गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (RRT) ने अब तक कुल 22,808 पक्षियों, 25,896 अंडों और लगभग 79 क्विंटल पक्षी दाने का वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के तहत सफलतापूर्वक नष्टीकरण किया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे चालू रहने वाला एक समर्पित ‘बर्ड फ्लू नियंत्रण कक्ष’ स्थापित किया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 07752-251000 जारी किया गया है। विभाग द्वारा मुर्गी फार्मों की निगरानी बढ़ा दी गई है और संक्रमित क्षेत्रों में आवाजाही पर कड़ा नियंत्रण लागू कर दिया गया है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी मृत पक्षी की सूचना तत्काल विभाग को दें और घबराने के बजाय सावधानी बरतें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाकर इस वायरस के प्रसार को पूरी तरह रोका जा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit: महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, CM साय रवाना

अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की बैठक, बाढ़, सिंगापुर दौरे और बस्तर के विकास पर भी सीएम साय ने दी जानकारी रायपुर।...

CHHATTISGARH NEWS

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit: महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, CM साय रवाना

अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की बैठक, बाढ़, सिंगापुर दौरे और बस्तर के विकास पर भी सीएम साय ने दी जानकारी रायपुर।...

RAIGARH NEWS

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...