CG ACCIDENT : पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, दो युवकों की मौत

spot_img

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-रायपुर NH-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर लगते ही दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर फेंका गए थे। सिर फटने से उनकी जान चली गई।

मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो मालिक हिमांशु चक्रवर्ती को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के काफिले में बोलेरो लेकर जाना था। लेकिन टाइम से पहुंच नहीं पाया था, इसलिए करीब 100 किमी की रफ्तार से वह गाड़ी चला रहा था।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार (25 मार्च) को जगदलपुर के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के आधार पर सामने आया है कि, फॉलो गाड़ी बोलेरो काफी तेज रफ्तार में जगदलपुर की ओर जा रही थी। काफिले को कवर करने की कोशिश में पीछे छूट गई थी।

इसी वजह से ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। इसी वक्त सामने से बाइक पर सवार 2 मिस्त्री आ रहे थे। बालेंगा में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां वे अपने काम पर जा रहे थे। अचानक उन्होंने बाइक को दूसरे साइड पर मोड दिया।

इसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक पेशे से मिस्त्री है।

मृतक जगदलपुर के दुबेगांव के रहने वाले हैं

कमलेश उइके (40)
राम प्रसाद चिरम (30)

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Cabinet Decision: अतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान अंक पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को वरीयता

अनुभव के लिए अधिकतम 30 अंक, राजकीय विश्वविद्यालय में 5 माह अध्यापन पर मिलेंगे 5 अंक; विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के पुनर्नियोजन का भी प्रावधान रायपुर।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Cabinet Decision: अतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान अंक पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को वरीयता

अनुभव के लिए अधिकतम 30 अंक, राजकीय विश्वविद्यालय में 5 माह अध्यापन पर मिलेंगे 5 अंक; विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के पुनर्नियोजन का भी प्रावधान रायपुर।...

RAIGARH NEWS

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...