वेटलिफ्टिंग में वनांचल की बेटियों का दम: अरुणाचल की अनाई वांग्सू ने जीता गोल्ड; रायपुर में गूंजी तालियां

रायपुर। राजधानी के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर में जारी ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के अंतर्गत शुक्रवार को सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग (58 किलोग्राम भार वर्ग) के रोमांचक मुकाबले हुए। लोहे के भारी-भरकम वजन को अपनी ताकत और तकनीक से उठाते हुए जनजातीय बेटियों ने साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।

अनाई वांग्सू बनीं ‘गोल्डन गर्ल’

प्रतियोगिता के 58 किलो वर्ग में अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांग्सू (Anai Wangsu) छाई रहीं। उन्होंने अपनी अद्भुत एकाग्रता और शारीरिक कौशल का परिचय देते हुए कुल 169 किलोग्राम वजन उठाया और स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया।

ओडिशा की मीना और मिना का जलवा

स्वर्ण पदक की इस रेस में ओडिशा की खिलाड़ियों ने भी कड़ी टक्कर दी। ओडिशा की मिना सांता ने कुल 165 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक (Silver) हासिल किया। वहीं, ओडिशा की ही मीना सिंह ने 161 किलोग्राम वजन के साथ कांस्य पदक (Bronze) पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच पदक के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली।

दर्शकों से खचाखच भरा रहा खेल परिसर

प्रतियोगिता के दौरान असम की मार्टिना मिली, तारा सोनवाल और आंध्र प्रदेश की जी. लेनिन एस. प्रिया ने भी शानदार लिफ्ट्स दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हर सफल प्रयास पर स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता रहा।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों की बेटियां न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि खेल जगत के शीर्ष पायदान पर पहुंचने का रास्ता भी तैयार कर रही हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला बिलासपुर पुलिस का साथ, थाना-चौकियों से आवासीय परिसरों तक हुआ पौधारोपण

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल की...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...