दंतेवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज़ : दंतेवाड़ा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर…

दंतेवाड़ा। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नक्सली खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल राकेश और कलेक्टर, दंतेवाड़ा, देवेश कुमार ध्रुव के समक्ष लाखों के इनामी 5 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य सोमें कड़ती प्रमुख रूप से शामिल है। उक्त नक्सली लीडर बीजापुर जिला अंतर्गत मिरतुर थाना के चेरली की निवासी है। उक्त लीडर पर राज्य शासन द्वारा 5 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।इसी कड़ी में भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य लखमा पोयाम शामिल है। उक्त नक्सली बीजापुर जिला अंतर्गत मिरतुर थाना के बेचापाल का निवासी है। राज्य शासन द्वारा उक्त लीडर पर 1 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य सरिता पोडियाम ने भी आत्म समर्पण कर मुख्य धारा का चयन किया। उक्त लीडर बीजापुर जिला अंतर्गत जांगला थाना के हिंगुम का निवासी है। जोगी कलमू द्वारा भी घर वापसी की गई। उक्त लीडर बीजापुर जिला अंतर्गत बासागुडा थाना के नेंड्रा की निवासी है। वहीं गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य मोटी ओयाम ने भी आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली लीडर बीजापुर जिला अंतर्गत गंगालूर थाना के पीडिया की निवासी है। राज्य शासन द्वारा पार्टी सदस्यों पर एक – एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

 

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...