टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस

spot_img

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आजाद

बिलासपुर संभाग

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के निर्देशन में संचालित “सशक्त एप्स” के प्रभावी उपयोग से सरकंडा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नियमित वाहन चेकिंग एवं रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

वाहन जांच के दौरान बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AB 5639 को एप्स में सर्च करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन वर्ष 2019 में चोरी हुआ था। तत्पश्चात वाहन चालक रोशन शर्मा (उम्र 18 वर्ष 05 माह), निवासी ग्राम कंतेली जिला मुंगेली, वर्तमान निवास तिफरा, बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने वर्ष 2019 में बंधु कॉम्प्लेक्स, सरकंडा क्षेत्र से उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जप्त की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सराहनीय योगदान
इस सफल कार्यवाही में थाना सरकंडा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक दिवाकर वर्मा एवं आरक्षक बलबीर सिंह का विशेष योगदान रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS