बिलासपुर संभाग में सर्व रविदास समाज की अहम बैठक 5 अप्रैल को

spot_img

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आज़ाद

बिलासपुर। संभाग
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 5 अप्रैल 2026, रविवार को बिलासपुर संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक ग्राम मस्तुरी में प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय मेहरा के निवास स्थान, भारतीय स्टेट बैंक मस्तुरी के सामने, सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक आयोजित होगी।

इस संभागीय बैठक में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों—बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं रायगढ़ के संभागीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा।

कार्यक्रम में सर्व रविदास समाज के समस्त पदाधिकारी, कोर कमेटी के सदस्य, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं समाज के विभिन्न घटकों—चमार, अहिरवार, मेहर, सूर्यवंशी, रोहिदास, मोची, मादिगा (साउथ इंडियन), जाटव, सरगुजिहा रोहिदास आदि—के समाज प्रमुखों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

आयोजकों के अनुसार इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत, सशक्त, संगठित और ऊर्जावान बनाना है, साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय को बढ़ावा देना भी है।

कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

गढउमरिया के आर. आर. एनर्जी कपनी के सामने जुआ फड पर 8 जुआरी पकड़े गए, ₹25,070 जप्तसाइबर थाना एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS