दो महीने में जो काम सोसाइटी के माध्यम से नहीं हो सका उसे महज सप्ताह भर मे तहसीलदार कैसे पूर्ण करेंगे???
जिम्मेदार चाहे जो भी खामियाजा अंततः किसानो को ही भुगतना पड़ रहा…!!

दो महीने में जो काम सोसाइटी के माध्यम से नहीं हो सका उसे महज सप्ताह भर मे तहसीलदार कैसे पूर्ण करेंगे???
जिम्मेदार चाहे जो भी खामियाजा अंततः किसानो को ही भुगतना पड़ रहा…!!

चंद्रशेखर जायसवाल

रायगढ़/अमर स्तंभ छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है! किंतु रायगढ़ जिले के कई विकास खंडों में अभी भी बहुत सारे किसानो का पंजीयन तक नहीं हो सका है हालांकि पंजीयन की प्रक्रिया अब भी बदस्तूर जारी है किंतु किसानों के पंजीयन का कार्य पहले सोसाइटी को दिया गया था! तथा रकबा और फसल संशोधन का काम तहसीदारो को आखिरी समय मे दिया गया! 2 महीने में जो काम सोसाइटी के माध्यम से नहीं हो सका उसे महज सप्ताह भर मे तहसीलदार कैसे पूर्ण करेंगे???

किसानों का कहना है कि ज़ब सब दस्तावेज पटवारी के पास है तो पंजीयन का प्रारंभिक काम पटवारी स्तर पर क्यों नहीं किया गया? पटवारी स्तर से काम प्रारम्भ होता तो पटवारी पर जिम्मेदारी तय होता तहसीलदार भी जवाबदारी होता, किसानो का पटवारी और तहसील ऑफिस का चक्कर लगाना सोसाइटी स्तर पर हुए काम के गाथा गाने के लिए पर्याप्त है! किसान अपना धान बेचने की आस में दस्तावेजों को दुरुस्त कराने अब प्रतिदिन तहसील मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं,जिम्मेदार चाहे जो भी हो मगर इसका खामियाजा अंततः किसानो को ही भुगतना पड़ रहा है!

बहरहाल जिम्मेदार चाहे जो भी हो मगर इसका खामियाजा अंततः किसानो को ही भुगतना पड़ रहा है, अच्छा ये होता की पंजीयन गिरदावरी और दास्तांज के अधार पर पटवारी प्रारम्भ करता तहसीलदार दावा-आपत्ति का निराकरण कर सोसाइटी को भेजते!!

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मौत को दावत देता आंगनबाड़ी केंद्र! न दरवाजा, न खिड़की, न शौचालय… जर्जर भवन में नौनिहालों की जान से खिलवाड़!ग्राम पंचायत चौरंगा के पटेल...

लैलूंगा। ग्राम पंचायत चौरंगा के पटेल पारा आंगनबाड़ी केंद्र की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। केंद्र का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ कंपनी गार्ड को घेरकर चाकू से हमला कर मोबाइल व पर्स लूटे और पीड़ित के फोन पे से 30...