CG – नाबालिग के साथ गैंगरेप : दोस्त बने हैवान, 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप…एक नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार..!!

बीजापुर। जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है। भैरमगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही परिचित युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को उसके ही परिचित युवकों ने बहला‑फुसलाकर घर से बाहर बुलाया। घूमने के बहाने उसे सुनसान इलाके में जंगल की ओर ले जाया गया, जहां सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजन भैरमगढ़ थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। बीजापुर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ‑साथ पॉक्सो एक्ट की सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की।

भैरमगढ़ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं। पांचवां आरोपी नाबालिग है, जिसे विधि अनुसार संरक्षण में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है।

spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में गूंजा स्काउट-गाइड का जोश: 5 बजे जागरण से 10 बजे तक अनुशासन का पाठ

लैलूंगा से बड़ी खबर — बच्चों के सर्वांगीण विकास का बना मजबूत मंच! रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा विकासखंड लैलूंगा के गुरुकुल आश्रम सलखिया में...