Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर में इतने डिग्री पहुंचा पारा, अगले 24 घंटे में लू जैसे हालात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मध्य हिस्सा अब गर्मी की चपेट में आ चुका है और अगले चौबीस घंटे में कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां लोगों को 40 डिग्री से ज्यादा तापमान झेलना पड़ रहा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में भी पारा ऊपर चढ़ा है और आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के मध्य हिस्से का औसत तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य क्षेत्र के एक-दो हिस्सों में ग्रीष्म लहर यानी लू जैसी स्थिति बन सकती है।

हालांकि बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में अभी गर्मी का असर कम है। वहां तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन क्षेत्रों में अप्रैल के अंतिम दिनों में गर्मी का असर तेज हो सकता है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि अलग-अलग मौसम प्रणालियों और द्रोणिकाओं के प्रभाव से प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम का योद्धा, सच का सिपाही! लैलूँगा में गूंजा नाम—चंद्रशेखर जायसवाल को जन्मदिन पर मिला सम्मान का तूफान

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा लैलूंगा/ लैलूंगा की पत्रकारिता में अपनी बेबाक और निर्भीक पहचान बना चुके प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं सीजी लाइव 24...

CHHATTISGARH NEWS

वेदांता प्लांट हादसे में कंपनी के चेयरमेन अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

जांजगीर चंपा। सक्ती जिले में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में हुआ भीषण बॉयलर हादसा अब कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई के केंद्र में आ...

RAIGARH NEWS

पूंजीपथरा क्षेत्र में 4 ट्रकों को अवैध कबाड़ परिवहन करते पकड़ा, दस्तावेज नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई

ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 5 वाहनों से 21 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्तपूंजीपथरा क्षेत्र में 4 ट्रकों को अवैध...