CG Weather :- छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई और आने वाले दिनों में पारा 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, जबकि राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार अलग-अलग मौसम प्रणालियों के असर से फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

मध्य क्षेत्र के एक-दो हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की गतिविधियां संभव हैं। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा और गर्म हवाएं चल सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर महसूस होगा।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”— रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा लैलूंगा के 4 बड़े मामलों का खुलासा— लाखों की...

उड़ीसा-छत्तीसगढ़ में फैला था नेटवर्क— आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूलीबैंक से पैसा निकालने वालों को बनाते थे...

CHHATTISGARH NEWS

बेरहम पत्नी : सिलबट्टे से वारकर पति को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…!!

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला आया है। जहां एक पत्नी ने बेरहमी से पति की हत्या कर दी। आपसी...

RAIGARH NEWS

ओडिशा से गांजा तस्करी की जा रही कार को पुलिस टीम ने थाना तमनार के धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर पकड़ा

ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक...