Aaj Ka Panchang 22 April 2026: आज है स्कंद षष्ठी, यहां देखें बुधवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 22 April 2026: आज का दिन प्रेशर से ज्यादा नए मौके लेकर आएगा। आज आपका काम करने का मन जल्दी बनेगा और दिमाग भी खूब तेज चलने वाला है। कुल मिलाकर आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी और पूरा दिन आप एनर्जेटिक होकर काम करेंगे। अगर आप ध्यान इधर-उधर भटकाने की बजाय एक काम पर फोकस करेंगे तो आज आपके सारे अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। सही जगह मेहनत लगाएंगे तो आज 22 अप्रैल का दिन आपका पूरा साथ देगा। नीचे पढ़ें 22 अप्रैल का पंचांग-

तिथि

आज शुक्ल षष्ठी रात 10:50 बजे तक है। उसके बाद सप्तमी शुरू होगी। षष्ठी वाली तिथि मेहनत और एक्टिव रहने वालों को सपोर्ट करती है। आज आलस करने से काम अटक सकता है और जैसे ही आप शुरुआत करेंगे आपकी सारी चीजें अपने आप सेट होने लगेंगी।

नक्षत्र

आज आर्द्रा नक्षत्र रात 10:13 बजे तक रहेगा। फिर पुनर्वसु शुरू होगा। आर्द्रा में दिमाग ज्यादा सोचता है और इस दौरान चीजों को समझने की इच्छा रहती है। रात के बाद पुनर्वसु से माहौल थोड़ा शांत और हल्का लगेगा। इस दौरान मन भी ज्यादा बैलेंस्ड महसूस करेगा।

योग

आज सुबह पहले अतिगंड योग रहेगा और फिर सुबह 9:08 बजे से सुकर्मा योग शुरू हो जाएगा। सुबह थोड़ा उलझन या देरी महसूस हो सकती है लेकिन 9 बजे के बाद काम करने का अच्छा समय है। कोई भी जरूरी फैसला लेने और काम निपटाने के लिए दिन ठीक है।

आज ग्रहों की स्थिति

आज के दिन सूर्य मेष राशि में है और चंद्रमा मिथुन राशि में रहने वाला है। ऐसी स्थिति में सोच तेज रहती है और बातचीत ज्यादा होती है। बस इस दौरान जल्दीबाजी में फैसला लेने से बचें। आज थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाना ही फायदेमंद होगा।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:27 बजे से लेकर सुबह 5:15 तक

अमृत काल: दोपहर 12:56 बजे से 2:25 तक

इन समय में किया काम आपको ज्यादा अच्छा फल दे सकता है।

अशुभ समय

राहु काल: दोपहर 12:19 बजे से लेकर 1:58 बजे तक

यमगंड: सुबह 7:27बजे से लेकर सुबह 9:04 बजे तक

गुलिक काल: सुबह 10:42 बजे से लेकर दोपहर 12:19 बजे तक

इन समय में नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहता है।

22 अप्रैल का व्रत और त्योहार

आज के दिन कोई बड़ा त्योहार तो नहीं है लेकिन आज स्कंद षष्ठी है। ये दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा को समर्पित होता है। माना जाता है कि आज के दिन की गई पूजा से संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही हर तरह के कष्ट भी दूर हो जाते हैं। षष्ठी की तिथि मेहनत करने और आगे बढ़ने का संकेत दे रही है। अगर आज आप ध्यान को भटकाने से बचा लेंगे और सारी एनर्जी को सही काम पर फोकस लगाने में लगाएंगे तो दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिजल्ट दे सकता है। आज अपने पूरे दिन की प्लानिंग इसी हिसाब से करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

22 April 2026 Ka Rashifal: बुधवार का दिन 4 राशियों को दिलाएगा नौकरी-कारोबार में तरक्की,पढ़िए दैनिक राशिफल

22 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 10 बजकर 50 मिनट...

CHHATTISGARH NEWS

कल छत्तीसगढ़ आएंगे क्रिकेट के भगवान, बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दंतेवाड़ा : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को परिवार के साथ दंतेवाड़ा आ रहे हैं। गीदम ऑडिटोरियम में वे...

RAIGARH NEWS

ओडिशा से गांजा तस्करी की जा रही कार को पुलिस टीम ने थाना तमनार के धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर पकड़ा

ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक...